प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंच कर सार्वजनिक मंच से पहली बार नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंच कर सार्वजनिक मंच से पहली बार नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड दौरे के क्रम में पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से नागरिकता संशोधन विधेयक पर बयान दिया है. प्रधानमंत्री ने संसद के दोनों सदनों में पारित इस विधेयक पर धनबाद में एक चुनावी सभा में दिया. इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्विटर के जरिए इस विधेयक पर अपना पक्ष रखा था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1947 में भारत के टुकड़े हो गए, माता को आजाद कराने के लिए भारत मां की भुजाएं काट दी गयीं. 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हआ. उन्होंने कहा कि दोनों बार सबसे अधिक प्रभावित वे लोग हुए जो पाकिस्तान, बांग्लोदश, अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक थे, जिनका ध्यान रखने का समझौता हुआ था.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीनों देशों में अल्पसंख्यक अधिकतर हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, पारसी लोग थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग अनेकों पीढियों से वहां रह रहे थे, इन लोगों ने अलग देश की मांग भी नहीं की थी, उन पर ये फैसला थोपा गया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ छह महीने में यह दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपनी राजनीति के बारे में सोचा है. राष्ट्रहित और राष्ट्रनीति के बारे में सोचने में उनको बड़ी देर लग जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही राजनीति है, जिसके कारण सात दशक बाद भी भारत के समाज में अनेक नयी मुश्किलें आती हैं, दरारें पड़ जाती हैं, दरारें दिखने लगती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस गरीबी, गंदगी और उपेक्षा की स्थिति में धार्मिक अल्पसंख्यक पाकिस्तान में थे, कांग्रेस की सरकारों ने यहां भी उनके साथ वही बर्ताव किया. आज जब ऐसे लाखों गरीब, प्रताड़ित, वंचित, शोषित, दलित परिवारों, सिख परिवारों, ईसाई परिवारों को भ्ज्ञाजपा ने अपने वादे के अनुसार नागरिकता देने का कानून बनाया तो कांग्रेस और उसके साथी, उसका भी विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब अफगानिस्तान में तालिबान के हमले बढे तो दर्जनों ईसाई परिवार भी किसी तरह अपनी जान बचा कर भारत ही आए थे.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में राजभाषा बैठक, शब्दावली प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हर चुनाव में बयान दिया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के विस्थापितों को नागरिक अधिकार देंगे, आपने देखा कि कल फिर पलट गए.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी