टाटा स्टील वर्क्स में  चोरी की कोशिश नाकाम, चार युवक गिरफ्तार

690 किलो तांबे के केबल बरामद

टाटा स्टील वर्क्स में  चोरी की कोशिश नाकाम, चार युवक गिरफ्तार

टाटा स्टील वर्क्स परिसर में सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से 690 किलो तांबे के केबल की चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। चार युवकों को केबल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया और पुलिस के हवाले किया गया।

पूर्वी सिंहभूम: टाटा स्टील वर्क्स परिसर में सुरक्षा विभाग की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब एक बजे गश्त के दौरान टाटा स्टील वर्क्स के सुरक्षाकर्मियों ने चार युवकों को भारी बोरी में तांबे के केबल ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बरामद केबल का वजन 690 किलो बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 97 हजार रुपये है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. ताहिर (26), मो. शमशाद (25), मो. शहबाज़ उर्फ़ मुन्ना (24) और मो. शहबाज़ (26) के रूप में हुई है। सभी गरीब नवाज़ कॉलोनी एवं गौशनगर, मानगो क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद चारों युवक केबल से भरी बोरी लेकर भागने की कोशिश करते पकड़े गए। मौके पर ही सुरक्षा टीम ने केबल जब्त कर आरोपितों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें एलपीजी रिफिल बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया। बहरहाल, सुरक्षा विभाग की तत्परता और सक्रियता से वर्क्स परिसर में संभावित बड़ी चोरी को होने से पहले ही रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️