Chaibasa News: गौशाला के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता सहित टीम मौके पर पहुंची
पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर शराब की बोतलें और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।
पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुराना बाज़ार निवासी सुनील कुमार महतो का शव हवाई पट्टी स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला के पास पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार घटनास्थल से मिनरल वाटर की बोतल, पत्तल में रखा चखना और शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां शराब का सेवन किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सुनील कुमार महतो के सिर पर धारदार हथियार या किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान मिला है, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की छानबीन कर रही है और हत्या के कारणों की तलाश में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
