Chaibasa News: सर्चिंग अभियान में दो आईईडी बरामद, बम स्क्वाड ने किया डिफ्यूज

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने का था उद्देश्य

Chaibasa News: सर्चिंग अभियान में दो आईईडी बरामद, बम स्क्वाड ने किया डिफ्यूज
बरामद आईईडी.

सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया.

चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसको लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईदा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेक्षा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु. बोरोय, लेमसाडीह के सीमावत्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरख, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. 

अभियान के दौरान आज (14 अक्टूबर 2024) टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका से विडियाबेड़ा के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े