चाईबासा: सूची मिलते ही ख़राब चापाकलों की होगी मरम्मती: दीपक बिरुवा
झामुमो प्रखंड कमेटी के साथ हुई बैठक, दिए कई दिशा- निर्देश
अगर संबंधित विभाग जनता की समस्याओं को दूर नहीं करती है तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई होगी।
चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा गुरुवार को टोंटों एवं हाटगम्हारिया प्रखंड स्थित झामुमो कार्यालय मे झामुमो प्रखंड कमेटी एवं कार्यकर्ताओ के साथ गुरुवार को बैठक की। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली। वहीं मंत्री ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि खराब चपाकलों की सूची मिलते हैं मरम्मती कार्य शुरू कराया जाएगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, गोपाल हेंब्रम, देवेन देवगम, मरांग बाबू, जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, जीवनी सिंकु, टोंटो में जिप सदस्य नारायण तुबिद, मंगल तुबिद, मुन्ना सुंडी, बुधराम लागुरी, तुराम बिरूली, फुलेंद्र महतो, मुचिया हेस्सा, सुबेदार बिरुवा समेत अन्य उपस्थित थे।
