झारखंड में भाजपा ही करेगी भारतीय संस्कृति और जनजातीय मूलवासी संस्कृति की रक्षा: शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी बलियापुर और चंदनकियारी के परिवर्तन सभा में हुए शामिल

झारखंड में भाजपा ही करेगी भारतीय संस्कृति और जनजातीय मूलवासी संस्कृति की रक्षा: शुभेंदु अधिकारी
जनसभा को संबोधित करते शुभेंदु अधिकारी.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, इंडी गठबंधन की तुष्टीकरण की राजनीति से खतरे में है झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर. हेमंत सरकार के वादे अधूरे रह गए और अब 1000 रुपये का झूठा प्रलोभन दे रही है हेमंत सरकार. उन्होंने रोहिंग्या घुसपैठ और डेमोग्राफिक चेंज के लिए इंडी गठबंधन जिम्मेदार ठहराया.

बलियापुर/चंदनकियारी: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष, शुभेंदु अधिकारी जी ने बलियापुर और चंदनकियारी में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से झारखंड के हर कोने में जाकर जनता को जागरूक किया जा रहा है, ताकि राज्य में भारतीय संस्कृति, जनजातीय मूलवासी संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा करने वाली सरकार स्थापित की जा सके. वर्तमान में इंडी गठबंधन की सरकार झारखंड में हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समाप्त करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने में जुटी हुई है. 

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गलत नीतियों के कारण बांग्लादेशी रोहिंग्या देश में घुसपैठ कर रहे हैं और झारखंड में भी डेमोग्राफी चेंज हो रहा है. यह इंडी गठबंधन की भ्रष्टाचारी सरकार की देन है, जो बेहद चिंताजनक है. 

उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है. हेमंत सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, परंतु उसे पूरा नहीं किया. हर गरीब परिवार को 72 हजार रुपये और चूल्हा खर्च के लिए 2000 रुपये देने का वादा भी अधूरा रह गया. अब जब सरकार को अहसास हो गया है कि वह जाने वाली है, तो 1000 रुपये देने की घोषणा कर रही है. 

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोयला और खनन घोटाले में शामिल रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम गौमाता तस्करी और टेंडर घोटालों में फंसे हैं. ईडी द्वारा उनके घर से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की लोकसभा चुनावों में बढ़त थी और इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी. इंडी गठबंधन की सरकार ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है. सिंदरी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में इंडस्ट्रीज बंद कर दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें: चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सिंदरी में फिर से उद्योग स्थापित किए जाएंगे और राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. भाजपा ही झारखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों और सेतु निर्माण का कार्य कर सकती है. बंगाल और झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे.

शुभेंदु अधिकारी ने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हर बूथ और क्षेत्र में भाजपा को मजबूती से खड़ा करें, ताकि झारखंड में विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हो सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने पर राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का और अधिक विस्तार होगा. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश