Bokaro News: ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सीसीएल सीकेएस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

कार्मिक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News: ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सीसीएल सीकेएस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
धरना प्रदर्शन करते मजदूर संघ के सदस्य.

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया. 17 सुत्री माँगो को लेकर आज ढोरी क्षेत्र के कार्मिक पदाधिकारी सुरेश सिंह को ज्ञापन सौपा.

बोकारो: बेरमो में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी द्वारा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला उधोग में कार्यरत्त कर्मचारियों के 17 सुत्री माँगो को लेकर ढोरी क्षेत्र सहित पूरे सीसीएल तथा कोल इंडिया स्तर पर कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई में विगत 1 सितंबर से 10 सितंबर तक द्वार सभा संगठन द्वारा आयोजित किया गया. उसी निमित्त आज गुरुवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया. 

17 सुत्री माँगो को लेकर ढोरी महाप्रबंधक के माध्यम से कोल इंडिया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित कोल सचिव भारत सरकार को आज ढोरी क्षेत्र के कार्मिक पदाधिकारी सुरेश सिंह को ज्ञापन सौपा. मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त सालाहाकर संचालन समिति सदस्य सीसीएल रवींद्र कुमार मिश्रा, ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह सहित बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह सभी परियोजना के अध्यक्ष,सचिव क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ जुझारू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे.              

उक्त मौके पर नुनुचंद महतो, बुधन प्रसाद नोनिया, प्रमोद कुमार गौतम, अजय कुमार सिंह, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, राजेश पासवान, भुनेश्वर, कुंडा सिंह, जमुना नोनिया, निरंजन वर्मा, अरविन्द ठाकुर, फुलचंद किष्को, अरविंद शर्मा,गब्बर सिंह,गीता देवी, पारो देवी, आदि उपस्थित रहे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल