अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ में तलवे में मसाज करवाने वाला वीडियो आया सामने
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन बेड पर सोकर अपने तलवे में मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। सत्येंद्र जैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
#WATCH जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए CCTV वीडियो सामने आई है। pic.twitter.com/X6qSAo45eU— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है, अरविंद केजरीवाल कहां छिप गए हैं आप। आपने कट्टर ईमानदार कहा था न, वह कट्टर ईमानदार मसाज करवा रहे हैं। पांच महीने से जेल में हैं, लेकिन अभी तक इन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया है।
अरविंद केजरीवाल जी आप कहां छिप गए हैं? कट्टर ईमानदार कहा था ना आपने? वे कट्टर ईमानदार मसाज करवा रहे हैं। यह (सत्येंद्र जैन) 5 महीने से जेल में है लेकिन अभी तक इन्हें मंत्रीपद से नहीं हटाया गया है: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया, दिल्ली https://t.co/w2weIeFwTn pic.twitter.com/S6KJJGm5xk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन की रीढ की हड्डी में चोट आयी थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उन्हें नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी। कोर्ट ने इडी को यह वीडियो शेयर नहीं करने का आदेश भी दिया था।
जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उनको नियमित फिजिओथेरपी की सलाह दी थी… कोर्ट ने ED को इस वीडियो को जारी न करने के आदेश भी दिए थे: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/1gncP2Nbxx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022

