बिहार विधानसभा चुनाव: महिला और युवा मतदाता बनेंगे सत्ता की चाबी

पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, महिलाओं ने बढ़ाई चुनावी गर्मी

बिहार विधानसभा चुनाव: महिला और युवा मतदाता बनेंगे सत्ता की चाबी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिला और युवा मतदाताओं की भागीदारी सबसे उल्लेखनीय रही। 2020 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में 7.79% की बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं की भारी मौजूदगी ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया है। नीतीश कुमार की सभाओं में महिला मतदाताओं की बड़ी उपस्थिति यह संकेत दे रही है कि इस चुनाव में महिला और युवा वोटर बिहार का राजनीतिक भविष्य तय करने जा रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग से राजनीतिक दलों और नेताओं में उत्साह का माहौल है। सत्ता की दौड़ में शामिल दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधन चाहे जंगलराज से लेकर एसआईआर-वोटचोरी का मुद्दा उछाला है। वहीं पलायन-रोजगार, बाढ़ और सरकारी दफ्तरों में लगातार बढ़ता भ्रष्टाचार की गूंज भी चुनाव सभाओं में सुनाई दे रही है। पहले चरण की वोटिंग में युवाओं का उत्साह और महिला वोटरों की लंबी कतारों से एक बात तय हो गयी है कि महिला और युवा वोटर बिहार का भाग्य तय करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.79 प्रतिशत और 2024 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8.8 प्रतिशत अधिक है। आयोग के मुताबिक, यह पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर मतदान प्रतिशतों में से एक है।

बीते 4 नवम्बर को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार सुरेंद्र विवेक के लिए प्रचार करने हेतु एक जनसभा को संबोधित किया, तो सबसे खास बात यह थी कि खचाखच भरी भीड़ में 60 फीसदी महिलाएं थीं। इसकी तुलना उसी विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव की एक अन्य जनसभा से कीजिए। भीड़ में महिलाओं की उपस्थिति नगण्य थी। ये इतना बताने के लिए काफी है कि महिलाओं की बतौर वोटर पहली पसंद कौन हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की रैलियों में महिलाओं की मौजूदगी में साफ अंतर बिहार चुनाव की कहानी बयां करता है। उल्लेखनीय है कि बिहार के कुल 7.43 करोड़ मतदाताओं में से 3.5 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो उन्हें एक अहम वोट बैंक बनाता है जिसे नीतीश कुमार ने वर्षों से पोषित किया है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल