पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, कोरोना वायरस को लेकर अपने अंदाज में किया प्रहार

पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, कोरोना वायरस को लेकर अपने अंदाज में किया प्रहार

पटना: अचानक से देश में लॉकडाउन लग गया और जन जीवन ठप्प हो गया। जो जहां थे लंबे समय तक वहीं ठहरने के लिए बेबस हो गए। लॉकडाउन के दौरान एक तरफ जहां जान की हिफाजत हुई वहीं देश की आम जनता और मजदूर वर्ग कठोरतम कदम उठाने के लिए बेबस हुए और इस संघर्ष में उनकी कुर्बानी रही। हालांकि इस दौरान सरकार ने उनकी सुरक्षा और सहायता को लेकर ठोस कदम भी उठाए बावजूद समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई।

चीन से वुहान शहर से उठा कोरोना वायरस नामक आग की लपटें विकसित देशों तक को झुलसा चुकी है। इससे संघर्ष तमाम अब भी जारी है। बिहार के नेता जाप प्रमुख पप्पू यादव ने देश की कोरोनावायरस की स्थति और दुनिया में मौजूदा समय में पहुंचे ग्राफ को लेकर भारत के पीएम पर करारा तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इस मामले में भारत को दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचाए जाने को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से बधाई।

यह भी पढ़ें: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पहुंचे गांव, खाई नमक-रोटी, देखिए यह तसवीर

पीएम मोदी के व्यवस्था और रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि आपने अपने अतुलनीय बौद्धिक क्षमता से भारत को गर्त में पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बिहार की राजनीति में पप्पू यादव लगातार बिहार और देश में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर हमलावर होते नजर आते हैं।

पिछले साल बिहार में होने वाली बारिश के बाद पटना में बाढ़ आ गया था और पूरे भारत में बिहार का मजाक बना था वहीं इस आपदा से लोगों का जीवन त्रस्त हो रहा था जिसमें उन्होंने खुद से जनसंपर्क कर लोगों को पूरी मदद की थी जो सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें: को ऑर्डिनेशन को लेकर राजद ने दिया दो टूक जवाब, मांझी आनन फानन में बुलाएंगे बैठक

मौजूदा कोरोनावायरस के आंकड़ों को देखें तो इस मामले में देश अमेरिका, ब्राजील रूस को पीछे छोड़ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 24 हजार मामले सामने आ चुके हैं। 6 लाख 97 हजार लोग संक्रमित हुए जिसमें 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लाख 24 हजार ठीक हो चुके हैं। बिहार की स्थिति की बात करें तो यहां रिकवरी रेट उच्च पायदान पर है। अबतक 3028 एक्टिव मरीज हैं वहीं 9014 मरीज ठीक हो चुके हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण