विभिन्न मंदिरों से किया गया मिटटी संग्रह, राम मंदिर निर्माण में किया जायेगा योगदान: संजय पोद्दार   

विभिन्न मंदिरों से किया गया मिटटी संग्रह, राम मंदिर निर्माण में किया जायेगा योगदान: संजय पोद्दार   

रांची : भव्य राम मंदिर को लेकर सभी के मन में उत्साह है. लोग हर्षो उल्लास से राम मंदिर का निर्माण होते हुए देखना चाहते है. साथ ही जल्द से जल्द उसके दर्शन करने के लिए भी उत्सुक है. वहीं इसी क्रम में श्री महावीर मंडल डोरणडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार, ने बताया कि भव्य राम मंदिर के निर्माण हेतु सुबह 11:00 बजे बटन तालाब पर पूजन किया गया.

इसके लिए डोरंडा के विभिन्न मंदिरों से पवित्र मिटटी संग्रह किया गया. इसमें राजेंद्र चौक श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर ,कुसई के मां दुर्गा मंदिर ,विद्युत बोर्ड के महावीर मंडल, मिस्कोट मैदान महावीर मंदिर शामिल है. साथ ही भवानीपुर के देवी मंडप, काली मंदिर रोड से काली मंदिर, एवं चेती दुर्गा पूजा  परिसर से काली मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर से भी मिटटी संग्रह किया गया. . जिसके बाद बटन तालाब पर पुरोहित द्वारा पूजा पाठ किया गया. वहीं अंत में झंडा चौक महाबीर मंदिर में कलश पूजन किया गया. इसके उपरांत प्रसाद का वितरण कर विश्व हिंदू परिषद को कलश सौंपा गया. साथ ही सभी मंदिरों में राम भक्तों द्वारा कलश पूजन किया गया.

इस पर मंत्री पप्पू वर्मा ने बताया कि पवित्र मिट्टी संग्रह कर आयोध्या में भव्य मंदिर के शिलान्यास  के उपलक्ष में इसका उपयोग किया जाएगा. वहीं इस पर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि यह जीवन का गौरवमय पल है. भव्य राम मंदिर के निर्माण हेतु छोटा सा योगदान राम भक्तों के लिए सेवा का अवसर है.

बता दें, इस कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा, बजरंग प्रसाद गुप्ता, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय राकेश पाल, योगेश दुबे उपस्थित थे. साथ ही दीपू वर्मा, रोहित ठाकुर, पंकज श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता ,शुभम वर्मा ,निखिल मिश्रा, पप्पू सोनी ,विकी सोनी, सहित मंडल के सभी मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: मां विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 18.27 लाख रुपये, प्रशासन ने कराई गणना

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं