महाराष्ट्र में पवार का पेंच, सोनिया से मुलाकात के बाद बोले, 170 विधायकों के समर्थन पर शिवसेना से ही पूछें

महाराष्ट्र में पवार का पेंच, सोनिया से मुलाकात के बाद बोले, 170 विधायकों के समर्थन पर शिवसेना से ही पूछें

 

मुंबई : महाराष्ट्र में शरद पवार की राजनीति में शिवसेना उलझती दिख रही है. एनसीपी चीफ शरद पवार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपनी बहुप्रतीक्षित मुलाकात के बाद कहा कि उनकी सरकार गठन पर कोई बात नहीं है. पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना 170 विधायकों के समर्थन का दावा कर रही है तो इसके बारे में उन्हीं से पूछें.

शरद पवार ने शिवसेना के साथ सरकार के लिए किसी काॅमन मिनिमम प्रोग्राम बनने से भी इनकार कर दिया. इस सवाल पर कि क्या सोनिया गांधी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने से इनकार कर दिया, पवार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं, हमारी मुलाकात कांग्रेस एवं एनसीपी के संबंधों पर थी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर हमारी बात हुई और उस वक्त वहां पर एके एंटोनी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं एनसीपी के नेता फिर मिलेंगे और बात करेंगे व हमें उससे अवगत कराएंगे.

उधर, शिवसेना की कांग्रेस-एनसीपी से बात लंबी खींचती देख एक वर्ग भाजपा-शिवसेना की सरकार की भी संभावनाएं तलाश रहा है. रामदास अठावले ने कहा कि संजय राउत से हमारी समझौते पर बात हुई है. ऐसा हो सकता है कि भाजपा का तीन साल के लिए और शिवसेना का दो साल के लिए मुख्यमंत्री हो. उन्होंने कहा कि वे इस पर भाजपा से बात करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी