विधानसभा के लिए प्रदीप यादव अब भी झाविमो के नेता, बाबूलाल को न्योता नहीं
On
रांची: राजधानी में मंगलवार को बजट सत्र की होने वाली बैठक के लिए विधानसभा द्वारा जारी पत्र में प्रदीप यादव को अब भी झाविमो के विधायक दल के नेता बताया गया है। जबकि भाजपा में विधायक दल के नेता चुने गये बाबूलाल मरांडी को अबतक विधानसभा ने मान्यता नहीं दी है। इसके अलावा झाविमो विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की को भी अभी तक कांग्रेस का प्रतिनिधी नहीं माना है। वहीँ सीपी सिंह को भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
24 फरवरी को मरांडी के भाजपा के विधायक दल के नेता चुने जाने की सूचना विधानसभा को उसी दिन दे दी गयी थी। साथ ही विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की ने भी कांग्रेस में शामिल होने की सूचना विधानसभा को दे दी थी। हालाँकि, विधानसभा स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने इन सूचनाओं पर अब तक किसी भी प्रकार का फैसला नहीं लिया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



