फडणवीस सरकार विधानसभा में नहीं साबित कर सकेगी बहुमत : शरद पवार

फडणवीस सरकार विधानसभा में नहीं साबित कर सकेगी बहुमत : शरद पवार

 

मुंबई : महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा-एनसीपी सरकार बन जाने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार एवं शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने एक साझा प्रेस कान्फ्रेंस किया. शरद पवार ने इसे अजीत पवार का निजी फैसला बताया और कहा कि यह सरकार सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी. अजीत पवार शरद पवार के भतीजे हैं और फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं.

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि अजीत पवार ने ऐसा जांच एजेंसियों के भया से किया है या नहीं. उन्होंने राजभवन में 10-11 एमएलए थे, जिसमें से तीन वापस आ गए हैं और मेरे साथ बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अजीत पवार पर पार्टी नियम के अनुसार कार्रवाई करेगी.

वहीं, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने हमारे दल को तोड़ने का प्रयास किया. महाराष्ट्र इसको नहीं भूलेगा.

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार के साथ जो आठ विधायक गए थे, उनमें पांच वापस आ गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें हिम्मत है तो वे विधानसभा में बहुमत साबित करके दिखाएं.

संजय राउत ने कहा कि हमलोग धनंजय मुंडे के संपर्क मे है और यहां तक संभावना है कि अजीत पवार वापस आ जाएं. उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत पवार को ब्लैकमेल किया गया है और सामना अखबार में इसका खुलासा किया जाएगा कि कौन इसके पीछे है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई