लालू से मिलने को लगा रहा नेताओं का ताँता, चुनावी गठबंधन को लेकर हुई चर्चा

लालू से मिलने को लगा रहा नेताओं का ताँता, चुनावी गठबंधन को लेकर हुई चर्चा

राँची: शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव एवं पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिले। इस दौरान दोनों ने राजद सुप्रीमो का हाल जाना। इस दौरान शरद यादव ने लालू से काफी लम्बी बातचीत की। डेढ़ घंटे तक चलने वाली इस बातचीत में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

वार्ड से निकलने के बाद शरद यादव मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी गठबंधन में कोई नाराजगी नही है। गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है, और आगामी चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। वहीँ तेजस्वी यादव को बिहार के आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री का होने के सवाल पर शरद ने कहा कि अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया है। गठबंधन के सभी दलों की आपसी सहमती से सबकुछ तय किया जाएगा। वहीं उन्होंने तेज प्रताप के महागठबंधन में भूमिका पर कहा कि उनकी भी भूमिका महागठबंधन में महत्वपूर्ण रहेगी। वहीँ शत्रुघ्न सिंह ने भी मीडिया से बातचीत कर लालू की सेहत पर चिंता व्यक्त की।

इसके अलावे राजद के के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम लालू यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लालू की सेहत पर चिंता जाहिर की। वहीँ महागठबंधन पर पूछे गये सवाल उन्होंने कहा कि  राजद के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूत है। इसमें किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि आने वाले दिनों में राजद के नेतृत्व में सरकार बनना तय है।

वहीँ लालू प्रसाद के डॉ उमेश प्रसाद ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि लालू की किडनी रिपोर्ट में कोई सुधार नहीं दिख रही है। उनकी किडनी अभी 3बी स्टेज में है। डॉ उमेश ने संभावना जताई कि होली के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसमे उन्हें एम्स भेजने की दिशा में विचार किया जाएगा। वहीँ उनके नियमित डॉक्टर डॉ डी के झा ने बताया कि अभी घबराने वाली स्थिति नहीं है। एम्स भेजने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी