कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- पूर्व विधायक-मंत्री नहीं कर रहे आवास खाली
On
रांची: झारखंड प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि झारखंड के पूर्व विधायक-मंत्री आवास खाली नहीं कर रहे हैं। अगर वे सरकारी आवास को खाली नहीं करते हैं, तो वर्तमान की सरकार क़ानूनी कार्रवाई के तहत उनसे आवास खाली करवाएगी।
इसके आगे उन्होंने यह भी बताया सरकार द्वारा सभी विभागों का मूल्यांकन करवाई जा रही है, जिसके पूरा होने के बाद हेमंत सरकार बजट पेश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता ने रघुबर सरकार पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि रघुबर सरकार सिर्फ सिर्फ कागज पर ही काम की है। मोमेंटम झारखंड में रघुबर सरकार ने हाथी उड़ाने का काम किया है और भाजपा की जो भी घोषणाएं थी, सारी कागजों पर धरी रह गई।

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

यह भी पढ़ें: Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


