भारत जोड़ो यात्रा में कंटेनर में रात गुजारेंगे राहुल गांधी सहित 117 पद यात्री

भारत जोड़ो यात्रा में कंटेनर में रात गुजारेंगे राहुल गांधी सहित 117 पद यात्री

कन्याकुमारी: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (India Jodo Yatra) बुधवार से शुरू हो गई है, कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तमिलनाडु पहुंच सुबह इस यात्रा का आगाज करेंगे, हालांकि अगले 150 दिन की यात्रा में राहुल गांधी कंटेनर में सोएंगे जिनमें रुकने लायक व्यवस्था की गई है।

राहुल गांधी व उनके साथ चल रहे यात्री किसी पांच सितारा होटल (Five Star Hotel) में नहीं रुकेंगे। कंटेनर में सोने के लिए बेड और टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। इस तरह के करीब 50 से अधिक कंटेनर तैयार किए गए हैं, जो यात्रा के मुताबिक अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएंगे और हर दिन यात्रा के समापन के बाद यात्री उन्हीं कंटेनर में रातभर रुकेंगे।

वहीं राहुल उद्घाटन समारोह के लिए गांधी मंडपम में तीन राज्यों तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी और 3500 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी।

राहुल गांधी सुबह तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदूर शहर पहुंचे और कांचीपुरम में वह अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहीं एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर आत्मघाती विस्फोट कर राजीव की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें Sanchar Saathi app: सरकार का साइबर सुरक्षा मिशन तेज, स्मार्टफोन सुरक्षा में बड़ा बदलाव

राहुल इसके बाद 3 बजे तिरुवल्लुवर स्मारक, विवेकानंद स्मारक, कामराज मेमोरियल का दौरा करेंगे। वहीं महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा भी करेंगे।

यह भी पढ़ें पुतिन भारत दौरा: दिल्ली हाई अलर्ट पर, 5-लेयर सिक्योरिटी घेरा, NSG–SPG आई हरकत में

भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेताओं के नामों की सूची तैयार की गई है। इस अस्थायी सूची में कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला का भी नाम है और लिस्ट में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और उत्तराखंड कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के अलावा कई महिला कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं, जो राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा को पैदल पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें Putin-Modi In Fortuner: पुतिन-मोदी की फॉर्च्यूनर यात्रा क्यों बनी चर्चा का विषय?

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
डीडीएलजे के 30 साल: लंदन में शाहरुख-काजोल ने किया राज–सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण
युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार
लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी
किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब का न्यू ब्रांच डीएसपी ने किया उद्घाटन
नीलगाय के आतंक से चैनपुर के किसानों की 50 एकड़ फसल बर्बाद, वन विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप
दिल में छेद वाले बच्चों के लिए रोटरी गिरिडीह की बड़ी पहल, अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में होगा निःशुल्क ऑपरेशन
Putin-Modi In Fortuner: पुतिन-मोदी की फॉर्च्यूनर यात्रा क्यों बनी चर्चा का विषय?
बकाया छात्रवृत्ति भुगतान की मांग पर विधानसभा के समक्ष आजसू विधायक का धरना
बगोदर में अर्टिगा कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे