निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल ने यूपी से मांगे दो जल्लाद
On
नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए उत्तरप्रदेश से दो जल्लाद मांगे हैं. कोर्ट के आदेश के अनुसार, 2012 के दिल्ली के सामूहिक रेप कांड के चार आरोपियों को फांसी देने के लिए 22 जनवरी की तारीख और सुबह सात बजे का समय मुकर्रर किया गया है. टाइम्स न्यूज नेटवर्क की खबर के अनुसार, जिन दो जल्लादों को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, उनमें एक मेरठ जेल के पवन जल्लाद के शामिल होने की संभावना है जबकि दूसरे जल्लाद की खोज जारी है.
तिहाड़ जेल के अधिाकरियों ने उत्तरप्रदेश के अपने समकक्षों से मदद की मांग करते हुए लिखा है कि दो जल्लादों की की अविलंब जरूरत है. पत्र में निर्भया के चार दोषियों के लिए जारी डेथ वारंट का जिक्र है. सूत्रों ने यह कहा है कि मेरठ के पवन जल्लाद को प्रशिक्षित होने एवं मेडिकली फिट होने के बाद मुख्य जल्लाद के रूप में मांगा गया है. पवन को फांसी से कुछ दिन पहले दिल्ली लाने के लिए एक टीम मेरठ भेजी जाएगी. पवन को लो प्रोफाइल रखने को कहा गया है और जेल प्रशासन ने उत्तरप्रदेश सरकार से उसकी सुरक्षा बढाने की मांग की है. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



