लक्सर की गारमेंट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण।
लक्सर के मेन बाजार में देर रात एक गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन लाखों का सामान राख हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हरिद्वार : लक्सर में एक गारमेंट्स की दुकान में देर रात्रि भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगी देख पड़ोसियों ने तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन तक तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
लक्सर शहर के मेन बाजार में बीती देर रात एक गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी।
पीडि़त दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह बीती शाम अपनी दुकान को बंद करके घर गया हुआ था। रात करीब 9 बजे उन्हें पड़ोसी मनीष ने फोन करके बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है।सूचना मिलते ही आनन-फानन में वह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग की लपटें उठ रही थी। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर लोग घबरा गए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता और व्यापारी अजय अग्रवाल ने बताया कि काफी भयंकर आग थी, जिसे लोगों द्वारा बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग काफी विकराल होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की दो गाडि़यां मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
