गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आठ दिसंबर को आएगा परिणाम

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आठ दिसंबर को आएगा परिणाम

नयी दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का गुरुवार, तीन नवंबर को ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर 2022 को मतदान किया जाएगा और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।


282 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में इस बार तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के लिए कुल 51 हजार 782 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में कम से कम 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदान के बेहतर अनुभव के लिए 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जो भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी कारण से सवाल इवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं परिणाम के बाद उनको पता चला कि यह सवाल मुझे नहीं उठाना चाहिए था क्योंकि मेरे पक्ष में नतीजा आया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा एवं मुख्य विपक्ष कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले का आसार है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत  हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला