सुकमा में मुठभेड़: डीआरजी ने दो महिला सहित तीन इनामी माओवादी ढेर किए

मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद

सुकमा में मुठभेड़: डीआरजी ने दो महिला सहित तीन इनामी माओवादी ढेर किए

सुकमा के तुमालपाड़ जंगल में डीआरजी और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला सहित तीन इनामी नक्सली मारे गए। सभी पर पाँच–पाँच लाख का इनाम था। मौके से हथियार बरामद हुए और पुलिस ने दावा किया कि बस्तर में माओवाद अपने अंतिम चरण में है।

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र तुमालपाड़ जंगल हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 माओवादियों को मार गिराया। जिसमें 2 महिला माओवादी सहित 3 माओवादी कैडरों के शव डीआरजी टीमों द्वारा बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने रविवार सुबह मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 16 नवंबर को सुकमा जिले के थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र के तुमालपाड़ जंगल एवं पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला रिज़र्व गार्ड ( डीआरजी ) की टीम द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च अभियान के दौरान आज सुबह से डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। तुमालपाड़ मुठभेड़ स्थल से अब तक 02 महिला माओवादी सहित कुल 03 माओवादी कैडर मारे गए हैं।

 

तीनों नक्सली इनामी

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान माड़वी देवा (5 लाख का इनामी) जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट एवं कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, पोड़ियम गंगी (5 लाख का इनाम) कोंटा एरिया कमेटी सीएनएम कमांडर, सोड़ी गंगी (5 लाख का इनाम) किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से .303 राइफल एवं अन्य हथियार, गोला-बारूद सामग्री भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लूट-पाट, अपराधियों ने फायरिंग भी की

बस्तर आईजी पी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने स्पष्ट कहा कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में हैं और माओवादी कैडरों के समक्ष हिंसा का मार्ग छोड़ कर सरकार की पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन की पकड़ टूट चुकी है और अब उनकी दहशत व भ्रम का षड्यंत्र बस्तर में नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें Pakur News: सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिला सम्मान का उपहार

आईजी ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बलों और विभिन्न हितधारकों की संयुक्त कार्रवाई से बस्तर में बचे हुए नक्सली ठिकानों का तेज़ी से सफाया किया जा रहा है। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक सेंट्रल कमेटी मेंबर्स, डीकेएसजेडसी मेंबर्स और पीएलजी काड्र्स सहित कुल 233 माओवादी मारे जा चुके हैं, जो माओवाद की निर्णायक पराजय का प्रमाण है। आसपास के इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, 27-28 मार्च को बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️