आरबीआई का फैसला, यस बैंक से एक माह में निकाल सकेंगे सिर्फ 50 हजार रूपए
On
नई दिल्ली: देश के निजी बैंकों में से एक यस बैंक में आरबीआई द्वारा पैसे निकासी पर सीमा तय होने के बाद खाताधारकों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। फिलहाल, प्रत्येक खाताधारकों को एक महीने में सिर्फ 50 हजार रूपए तक निकलने की इजाजत है। हालाँकि, शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि यस बैंक के ग्राहकों का पैसा रिस्क पर नहीं है।
वहीं, आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि यस बैंक पर प्रतिबन्ध एक माह के लिए लगाया गया है, जो कि पांच मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक जारी रहेगा। हालाँकि केन्द्रीय बैंक ने पचास हजार से ऊपर की रकम निकालने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। जिसमें कि खाताधारक या उसके ऊपर आश्रित किसी व्यक्ति के चिकित्सा उपचार, किसी व्यक्ति की शिक्षा के लिए भारत में या भारत से बाहर लागत को चुकाने, विवाह या अन्य समारोह के संबंध में बाध्यकर खर्चे आदि शर्तें शामिल हैं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



