नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल मिले आला अधिकारियों से, हुई झारखंड के हर पहलुओं पर चर्चा
रांचीः नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्य के आला अधिकारियों से मिले। उन्होंने अधिकारियों से झारखंड मंत्रालय में राज्य की आर्थिक, सामाजिक और प्राकृतिक संरचना सहित विधि-व्यवस्था की जानकारी ली।
मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने झारखंड के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को रेखांकित किया। जिसपर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि झारखंड की नब्ज़ को जानने के लिए यहाँ के लोग, प्रकृति और संस्कृति को देखें। राज्य के आदिवासी एवं गैर-आदिवासियों के सांस्कृतिक गतिविधियों में समानताएं हैं। यहाँ की प्रमुख भाषा हिंदी है, लेकिन इसके अलावे यहाँ दर्जनों जनजातीय बोली और भाषा हैं।


मौके पर मौजूद गृह, उर्जा समेत अन्य विभागीय सचिव ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास एवं समस्याओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। इसके अलावा डीजीपी कमल नयन चौबे ने राज्य की विधि व्यवस्था और उग्रवाद की स्थितियों पर प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब दिए।
अंत में चर्चा को सार्थक और महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।


