मॉनसून सत्र शुरू, पीएम मोदी बोले- देश हित में होना चाहिए संसद का सर्वाधिक इस्तेमाल

मॉनसून सत्र शुरू, पीएम मोदी बोले- देश हित में होना चाहिए संसद का सर्वाधिक इस्तेमाल

नयी दिल्ली :  संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया। पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि देश के विकास में वर्तमान दौर का विशेष महत्व है इसलिए संसद सत्र का अधिकतम इस्तेमाल राष्ट्रहित के कार्यों के लिए होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान अवधि देश के लिए महत्वपूर्ण है।

पीएम ने कहा कि यह आजादी के अमृत महोत्सव का दौर है और 15 अगस्त के बाद से आने वाले 25 वर्षों का देश के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि राष्ट्र 25 साल बाद आज़ादी की पहला शताब्दी वर्ष मनाएगा और देश के लिए यह हमारी यात्रा और नई मंजिल तय करने के संकल्प का समय होगा।

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी

 

पीएम मोदी ने इस दौरान सांसदों से आग्रह करते हुए कहा कि सत्र के दौरान सदन में गहन और उत्तम चर्चा हो। सदन को हम ज्यादा प्रोडक्टिव बना सकें इसके लिए सबका प्रयास हो। सभी के प्रयास से सदन चलता है इसलिए सदन की गरिमा बनाये रखने के लिए सभी अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें।

पीएम मोदी ने सदन के मॉनसून सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस सत्र का राष्ट्रहित में ज्यादा उपयोग होना चाहिए। आजादी के लिए जिन देशभक्तों ने अपनी जवानी खपाई और जिंदगी जेलों में काटी उनके सपनों को याद रखते हुए सदन का सर्वाधिक इस्तेमाल देशहित के लिए करने की सख्त ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है , क्योंकि इसी दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। जबकि उप राष्ट्रपति का चुनाव छह अगस्त को होगा।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस