#ShafaliVerma शेफाली वर्मा इंटरनेशनल महिला टी – 20 की नंबर वन बल्लेबाज बनीं

#ShafaliVerma शेफाली वर्मा इंटरनेशनल महिला टी – 20 की नंबर वन बल्लेबाज बनीं

 

इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने बुधवार को महिला टी – 20 की ताजा वल्र्ड रैंकिंग जारी की. इस सूची में 16 साल की भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा 19 स्थान की छलांग लगाकार शिखर पर पहुंच गयीं. वे नंबर वन पर आयीं. उन्हें 761 प्वाइंट मिले. शेफाली ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को एक पायदान नीचंे खिसका दिया. वहीं, टाॅप – 19 बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज को दो स्थान का नुकसान हुआ. मंधाना छठे और जेमिमा नौवें स्थान पर पहुंच गयीं हैं.


हरियाणा के रोहतक की रहने वाली शेफाली ने अबतक 18 टी – 20 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले हैं. इसके बावजूद नंबर एक पर पहुंचना उनके शानदार फार्म को दिखाता है. 146.96 की स्ट्राइक रेट से वह इंटरनेशनल करियर में 485 रन बना चुकी हैं.

शेफाली ने मौजूदा टी – 20 वल्र्ड कप के चार मैच में 161 रन बनाए हैं. हालांकि दो मैचों में वे अर्धशतक से चूक गयीं, पर उन्हें प्रदर्शन का रैंकिंग में लाभ मिला. इन पारियों की बदौलत ही भारतीय टीम ने चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनायी. टीम का मुकाबला इंग्लैंड से पांच मार्च को होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका