विजय देवरकोंडा ने सबके सामने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस पार्टी में विजय ने रश्मिका का चूम लिया हाथ 

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

 ‘द गर्लफ्रेंड’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए रखी गई पार्टी में विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर प्यार लुटाया। वायरल वीडियो में विजय को रश्मिका का हाथ चूमते देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। इसी खुशी में निर्माताओं ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें रश्मिका के साथ अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस मौके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विजय को रश्मिका पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है और यह पल फैंस के बीच खूब चर्चा में है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा पार्टी के बीच खड़े हैं, तभी रश्मिका वहां आती हैं। उन्हें देखते ही विजय मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते हैं और सबके सामने उनका हाथ चूम लेते हैं। यह पहली बार है जब दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर इतना प्यार जताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कई यूजर्स का कहना है कि रश्मिका और विजय ने अब आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के दौरान रश्मिका ने विजय की तारीफ करते हुए कहा, "विजू, आप शुरुआत से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और इसकी सफलता के हकदार हैं। आप व्यक्तिगत तौर पर इस पूरी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा जैसा इंसान हो, क्योंकि यह एक आशीर्वाद है।" फिल्म की सफलता और इस रोमांटिक पल के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दोनों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न