रांची के एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया

रांची के एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया

रांची: एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड में बुधवार को एडमिशन एवं मार्केटिंग टीम द्वारा एंजेल फाउंडेशन और रिम्स के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के कुलपति प्रो (डॉ) रमन कुमार झा और रजिस्ट्रार प्रभाकर त्रिपाठी ने रक्त दान कर छात्रों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर, उषा सरोज और एंजेल फाउंडेशन के संस्थापक अवनीत सिंह, को मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कुलपति ने कहा कि रक्त दान मनुष्यों का जीवन के प्रति संबंध को सम्पूर्ण और गहरा बनाता है, साथ ही दिमाग की क्षमता भी बढती है और साफ खून का निर्माण होता है ।

इसके अलावा संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजित कुमार पांडे ने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्त दान जरूर करना चाहिए ताकि उनके शरीर में नए सेल का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के रजिस्ट्रार प्रभाकर त्रिपाठी ने रक्त दान को पुण्य का कार्य बताया। इस कार्यक्रम में शिक्षको और करीब डेढ़ सौ से अधिक  छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। अंत में रक्तदान शिविर आयोजित कराने और सभी को सम्पूर्ण भागीदारी देने के लिए सबका आभार व्यक्त किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान