Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे

15 अगस्त 2025 का राशिफल: जानें आज का भाग्यफल

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
राशिफल

आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य सावधानी, प्रेम-संबंधों में सुधार और नई सीख की शुरुआत—जानें बारह राशियों का विस्तृत फल

मेष: लग्न में चंद्रगुरु मानसिक और शारीरिक शुख देता है. बड़ा कार्य करने का मन होगा. समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगा. पर राहु के प्रभाव से वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, इसलिए असावधानी न बरतें. 

वृष: धर्म या धार्मिक यात्रा पर खर्च होगा. निद्रा में भी खलल होगा. पर विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. खर्च में बृद्धि होगा पर बाहर से कोई शुभ समाचार मिलेगा. आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी. अन्न दान करें.

मिथुन: समय बहुत ही उत्तम है. आर्थिक स्थिति पूरी तरह से सामान्य रहेगी. धन की आवक सामान्य तौर पर बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं. अपना धन किसी को उधार ना दें. गौ माता की सेवा करें, लाभ होगा.

कर्क: पिता या पिता तुल्य से विवाद हो सकता है.  पर सरकार  से लाभ होगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख शांति भरपूर रहेगी. किसी शुभ कार्य के होने का भी संकेत भी सितारे दे रहें हैं. किसी विवाद में ना पडें.

सिंह: मानसिक तनाव वाला कार्य होगा. धर्म का कार्य होगा. मन मे गर्व भी महसूस होगा. यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी. जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे. कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है और कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें.

कन्या: कोई गलत निर्णय लेने से बचें. हानि हो सकता है. आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे. किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें. विष्णु भगवान को पिला वस्तु अर्पण करें.

तुला: जीवन साथी से गलतफहमी से विवाद हो सकता है. किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग आपको तरोताजा होने में मदद करेंगे. कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें.

वृश्चिक: उदर रोग हो सकता है. आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे.  अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें और विवाद न करें. ऋण लेने से बचें. हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा.

धनु: घर में विवाद हो सकता है. पर आप अपने प्रभाव से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे. मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे. विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं. रुद्रागायत्री का जाप पाठ करें.

मकर: समय सामान्य अच्छा है. विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.  बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है. गरीब को अन्न का दान करें.

कुंभ: अपनों से मानहानि हो सकता है. आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा. नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही ना बरतें. शनि चालीसा का पाठ करें.

मीन: धन का आगमन होगा. किया गया कार्य का लाभ मिलेगा. कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा. किसी वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से बचें. काली माता को उड़हुल फूल अपर्ण करे.

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर