Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
10 नवम्बर 2025 का राशिफल: जानें आज का भाग्यफल
आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य सावधानी, प्रेम-संबंधों में सुधार और नई सीख की शुरुआत—जानें बारह राशियों का विस्तृत फल
मेष :- समय सामान्य अच्छा है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय-समय पर बनते रहेंगे। प्रमाद न करें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

मिथुन :- आय के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। इससे समय की अनुकूल होती रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। चोट व रोग से बचें। गाय को घास दे।
कर्क :- कम मेहनत से लाभ ज्यादा होगा। पुराना किया काम से भी लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
सिंह :- समय अच्छा है। हौसला बुलंद हो और कर्म सही हो। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या :- विवाद से बचना चाहिए। धैर्य रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संकटा स्तुति का पाठ करें।
तुला :- बाहरी दबाव में न आये। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा।
वृश्चिक :- मौसमी बीमारियों से बचें। यात्रा सुखद रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
धनु :- परिवार में कोई शुभ कार्य होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विरोध होगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
मकर :- माता के स्वास्थ पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पर अतिविश्वास न करें। धोखा खा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय कम रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विलंब होगा।
कुंभ :- कोई बाहरी दबाव हो सकता है। परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। चिंता रहेगी। बकाया वसुली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मीन :- धन के संचय का योग है। किसी साधु-संत से मुलाकात होगी। मानसिक तनाव में तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी।
प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897
आचार्य प्रणव मिश्रा www.samridhjharkhand.com वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है.
