बिहार विधानसभा चुनाव टालने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
On
नयी दिल्ली : इस साल के अक्तूबर-नवंबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में याचिकाकर्ता अविनाश कुमार ठाकुर की याचिका को खारिज कर दिया.
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में पार्थी चुनाव आयोग से अपील करंे. शीर्ष अदालत ने कहा कि अभी चुनाव के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है और ऐसे में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


