रांची के अखबार : कोरोना लाॅकडाउन में आर्थिक तंगी से युवक ने की आत्महत्या, 15 से ट्रेन चलाने पर अभी फैसला नहीं, अन्य खबरें

रांची के अखबार : कोरोना लाॅकडाउन में आर्थिक तंगी से युवक ने की आत्महत्या, 15 से ट्रेन चलाने पर अभी फैसला नहीं, अन्य खबरें

 

प्रभात खबर की लीड खबर का शीर्षक है: घरों में लाइट बंद करें, उपकरण रखें चालू. अखबार ने लिखा है कोरोना से जंग, पीएम की अपील पर सामूहिक शक्ति दिखाने के लिए आज दीप जलाएंगे देशवासी. अखबार ने लिखा है कि 13 हजार मेगावाट का उतार-चढाव होगा और सरकार ने स्थिति संभालने के लिए बड़ी तैयारी की है. पाॅवर मिनिस्ट्री ने एक एडवाइजरी जारी की है कि रात 9.10 बजे घर की लाइट एक-एक जलाना शुरू करें, एक साथ नहीं. एक खबर है कि ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू, अंतिम निर्णय सरकार लेगी. एक खबर है कि लाॅकडाउन में फंसे मजदूर को भी नहीं छोड़ा, खाते से उड़ाए 15 हजार रुपये. बेंगलुरु में फंसे चाईबासा के युवक से ठगी की गयी है. उधर, गुमला में लाॅकडाउन के कारण काम नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. चाईबासा में हुए मुठभेड़ में तीन नक्सली मारी गयीं, हथियार मिले हैं, यह खबर भी अखबार में पहले पन्ने पर है. दाल-भात केंद्र को लेकर सीएम ने निर्देश दिया है कि कोई भूखा नहीं रहे.

हिंदुस्तान की लीड खबर का शीर्षक है : संकट : मरकज के मरीजों से महामारी का दायरा बढा. अखबार ने लिखा है कि देश भर में तबलीगी जमात से जुुड़े लोगों के कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गयी है. एक खबर है कि रिम्स में कोरोना संदिग्ध की मौत से हड़कंप मच गया है और उसके नमूने की जांच की रिपोर्ट आएगी. चाईबासा में तीन महिला नक्सली को ढेर किए जाने की खबर भी पहले पन्ने पर है. अखबार ने खबर दी है कि देशभर में कोरोना से जंग के उपकरणों की कमी हो गयी है. वहीं, यह खबर भी है कि प्रधानमंत्री की अपील पर आज लोग देशभर में दीये जलाएंगे.

दैनिक भास्कर ने लीड खबर दी है कि कोरोना से जंग में जांच एवं इलाज आयुष्मान भारत योजना के कवर में है, इससे 50 करोड़ लोगों को लाभ. अखबार ने हेडिंग दिया है आयुष्मान भवः. सरकार बोली हर नागरिक मास्क पहने. यह भी उल्लेख है कि घर में बना सूती मास्क 90 प्रतिशत तक कारगर है. देश भर में 1023 तबलीगी संक्रमित, मध्यप्रदेश में दो आइएएस भी संक्रमित यह खबर भी अखबार में है. अखबार ने वैश्विक खबर दी है कि एक दिन में एक लाख कोरोना के नए मरीज मिले, अमेरिका में मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गयी है. सरकार का एक बयान है कि 15 अप्रैल से ट्रेन चलाने पर अभी फैसला नहीं हुआ है. यह बयान इस आशय की खबरें प्रकाशित होने के बाद आयी हैं. अखबार ने एक खबर दी है कि देश भर में कई बीमा कंपनियां दे रही हैं कोरोना का हेल्थ कवर, इन चार तरीकों से आप ले सकते हैं पाॅलिसी. दिल्ली से एक खबर है कि जिन इलाकों में बाहर से लोग आए हैं, वहां सबका एंटीबाॅडी टेस्ट होगा.

दैनिक जागरण की लीड खबर है : देश भर में कोरोना संक्रमित लोगों में एक तिहाई तबलीगी जमात वाले. अखबार ने लिखा है कि तबलीगी से जुड़े कोरोना मरीजों की संख्या हजार के पार पहुंच गयी है. पहचान के लिए सघन अभियान जारी. अखबार ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील को याद कराया है कि आज रात नौ बजे दीया जलाना है. वहीं, तीन महिला नक्सली के चाईबासा में मारे जाने की खबर भी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल