रांची के अखबारों की सुर्खियां : परखे जाएंगे नौकरशाह, अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली
On
रांची : झारखंड की राजधनी रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को सुर्खी बनाया है.
प्रभात खबर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जवाब को लीड खबर बनाया है. अखबार ने मुख्यमंत्री का बयान छापा है: नौकरशाही का राजनीतिकरण गलत, परखे जाएंगे नौकरशाह. वहीं, उनके एक अन्य बयान को हाइलाइट कर अलग स्टोरी बनायी गयी है: वाणिज्यकर एवं खान विभाग में भ्रष्टाचार, जुटाए जाएंगे 15 हजार करोड़ रुपये. माॅब लिंचिंग पर कल विधानसभा में पक्ष व विपक्ष में टकराव को अखबार ने प्रमुखता से पहले पन्ने पर जगह दी है. विपक्षी विधायक कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर बिफर पड़े. अखबार ने खबर दी है कि अब सभी सेक्टर्स के लिए कोयला खनन का मार्ग खुल गया है. मेकाॅन सहित छह सार्वजनिक उपक्रमों में हिस्सेदारी बेचने की केंद्र से मिली अनुमति को भी पहले पन्ने पर जगह दी गयी है. अखबार ने बाॅटम में एक खबर नीति आयोग के रैंकिंग के आधार पर छापी है: लातेहार को बेहतर शिक्षा के लिए तीसरा स्थान. अखबार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सीएस-डीजीपी को यह निर्देश छापा है कि पहले सिस्टम ठीक करें फिर वाहन चालकों का चालान काटें. अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य सरकार को जल कार्यकर्ता पद्मश्री सिमोन उरांव का मदद करने को कहा है. अमेरिकी ठिकानों पर ईरान द्वारा ताबड़तोड़ मिसाइल हमले की खबर भी अखबार में प्रमुखता से है. सीएए-एनआरसी के खिलाफ राजभवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन को अंदर के पन्ने पर अखबार ने जगह दी है.यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
दैनिक जागरण ने भी ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल दागने को ही लीड खबर बनाया है. अखबार ने कोयला खनन से संबंधित केंद्रीय कैबिनेट के कल के फैसले को दूसरी अहम खबर बनाया है. अखबार ने लिखा है नीलामी के जरिए अब कोई भी कंपनी कोयला खनन कर सकती है और उसकी वाणिज्यिक बिक्री कर सकती है, पहले सिर्फ निजी उपयोग के लिए अनुमति मिलती थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि सीएनटी उल्लंघन की एसआइटी रिपोर्ट पर कार्रवाई करेंगे. धनबाद में एक प्रदर्शन में शामिल लोगों पर दर्ज राजद्रोह के मामले को हटाने के निर्णय की खबर भी पहले पन्ने पर है. अखबार ने रिम्स परिसर में भूखी महिला द्वारा जिंदा कबूतर को खाने की खबर को विस्तार से बाॅटम स्टोरी के रूप में छापा है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



