झारखंड में अखबार मालिक व कारोबारी अभय सिंह की इलाज के दौरान मौत, बीत दिनों मिली थी धमकी

झारखंड में अखबार मालिक व कारोबारी अभय सिंह की इलाज के दौरान मौत, बीत दिनों मिली थी धमकी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबार खबर मंत्र के मालिक अभय सिंह (Khabar Mantra News Paper Owner Abhay Singh Died) का शुक्रवार को सुबह शहर के गुरुनानक अस्पताल में निधन हो गया. वे रांची के जाने-पहचाने बिल्डर व कारोबारी थे. कुछ साल पहलेे उन्होंने रांची से खबर मंत्र अखबार का प्रकाशन शुरू किया. अभय सिंह खुद अखबार के प्रधान संपादक भी थे.

यह भी पढ़ें: मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, चार सितंबर को सुबह साढे छह बजे अस्पताल में उनका निधन हुआ. गुरुवार शाम उन्हें घबराहट व सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. रात 12 बजे उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गयी, हालांकि डाॅक्टरों ने तब स्थिति नियंत्रित कर ली, लेकिन सुबह उनका निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

खबर मन्त्र के मालिक अभय कुमार सिंह हमारे बीच नहीं रहे। रांची के गुरुनानक अस्पताल में शुक्रवार की अहली सुबह उन्होंने…

Posted by Harinarayan Singh on Thursday, September 3, 2020

बीते दिनों एक अपराधी गिरोह ने अभय सिंह को जान मारने की धमकी दी थी और फिरौती की रकम मांगी थी. उसके बाद मोरहाबादी के निकट स्थित उनके दफ्तर पर गोलीबारी भी की गयी थी, हालांकि उसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. बाद में उक्त मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई थी.

अभय सिंह के निधन पर पत्रकारिता, कारोबार व राजनीति से जुड़े लोगों ने शोक व दुःख प्रकट किया है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर