प्रवासी श्रमिकों के लिए पहली ट्रेन पर झारखंड में छिड़ी राजनीति, भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

प्रवासी श्रमिकों के लिए पहली ट्रेन पर झारखंड में छिड़ी राजनीति, भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

रांची : झारखंड के 1200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद से पहली ट्रेन आज सुबह रांची के लिए रवाना हुई है. इस पर श्रेय लेने की राजनीतिक दलों में होड़ लग गयी है. झामुमो-कांग्र्रेस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने इस पर फेसबुक पोस्ट लिख कर खुशी जतायी कि हैदराबाद से पहली ट्रेन आज झारखंड के लिए रवाना हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार हर झारखंडी को घर तक लाने के लिए संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने ट्रेन के रवाना होने का वीडियो भी पोस्ट किया.

इसके बाद भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने ट्वीट कर सरकार की आलोचना करने के साथ झारखंड के लिए पहली विशेष ट्रेन चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया. बाउरी ने लिखा: झारखंड सरकार श्रेय लेने जिस तरह कूदी है, वह ओछी राजनीति है. झारखंड सरकार के श्रम मंत्री खुद मान रहे हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. झारखंड सरकार बयानबाजी छोड़ उनके लौटने पर बेहद सतर्कता के साथ सभी के पुनर्वास की योजना को अमलीजामा पहनाए.

बाउरी ने लिखा कि मजदूर दिवस के शुभ मौके पर इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं रेल मंत्री को धन्यवाद.

Special Trai

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री के आदेश पर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव जी के अनुरोध पर यह विशेष ट्रेन चलायी गयी. उन्होंने लिखा कि आशा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नींद टूटेगी और वे मजदूर, विद्यार्थी, बीमारी व सैलानी को अपने राज्य झारखंड लौटेंगे, क्योंकि आपके कोई भी नोडल अधिकारी फोन नहीं उठाते वे मजदूरों का क्या करेंगे. झारखंड भाजपा ने भी विशेष ट्रेन चलाने के लिए प्रधानमंत्री व तेलंगाना के सीएम का धन्यवाद कहा.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ