पत्रकार रवि प्रकाश को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इलाज के लिए दी दो लाख रुपये की सहायता
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश को इलाज के लिए बुधवार को दो लाख रुपये की सहायता दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार रवि प्रकाश के पुत्र प्रतीक को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थीं।

आप शीघ्र से शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों – ये मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
आपकी तरह कर्मठ, कुशल एवं ईमानदार पत्रकारों की काफ़ी ज़रूरत है हमारे देश को। https://t.co/0f1NHdAksc
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 2, 2021
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फोन पर रवि प्रकाश हाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बाद में रवि प्रकाश ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक दीपिका पांडेय सिंह का मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए आभार जताया।
हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर भी रवि प्रकाश के शीघ्र स्वस्थ होने व प्रदेश वापस लौटने की कामना की। उन्होंने लिखा कि आपकी तरह कर्मठ, कुशल व ईमानदार पत्रकारों की हमारे देश को काफी जरूरत है।
वहीं, विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पत्रकार रवि प्रकाश का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काॅल कर हौसला बढाया और उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आश्वस्त कराया कि समस्त झारखंड की दुआएं उनके साथ है और जल्द ही वे बीमारी को मात देकर वापस लौटेंगे। उन्होंने पत्रकार रवि प्रकाश के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
हमारे पत्रकार साथी @Ravijharkhandi मुंबई में अपना इलाज करवा रहे हैं।आज स्वयं मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने कॉल कर रवि का हौंसला बढ़ाया और आर्थिक मदद के लिए भी आगे आए।उन्होंने आश्वस्त कराया है समस्त झारखंड की दुआएँ उनके साथ जल्द ही वो इस बीमारी को मात देकर वापस लौटेंगे। pic.twitter.com/yNEihmzqjg
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) March 2, 2021
पत्रकार रवि प्रकाश को अगर आप आर्थिक सहायता पहुंचाना चाहते हैं तो इस एकाउंट नंबर व इस यूपीआइ नंबर पर मदद पहुंचा सकते हैं :
Ravi Prakash,A/C No – 20070972917 IFC Code – SBIN0003560 SBI, Patna
Upi Mobile No – 9931411111
धर्म गुरु बंधन तिग्गा को भी मिली दो लाख की आर्थिक सहायता
सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा को भी मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इलाज के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी। बंधन तिग्गा का इलाज इस समय वेल्लोर में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने आज उनकी पत्नी फिरोज तिग्गा को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने सरना धर्म गुरु श्री बंधन तिग्गा के बेहतर इलाज के लिए उनकी पत्नी श्रीमती फिरोज तिग्गा को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹दो लाख का चेक प्रदान किया। श्री तिग्गा का वेल्लोर में इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। pic.twitter.com/63GzJrwNug
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) March 2, 2021
