Paryagraj Crime: बगीचे में गड़ा हुआ महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका

Paryagraj Crime: बगीचे में गड़ा हुआ महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
(Ai Generated)

प्रयागराज: थरवई थाना क्षेत्र के लखरावा गांव के समीप बगीचे में शनिवार को एक महिला का शव जमीन में गड़ा हुआ पाया गया है। आशंका है कि उसकी मृत्यु सिर में गम्भीर चोट लगने की वजह से हुई है। महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक जांच के बाद शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रपाल सिंह ने बताया कि थरवई थाने को सूचना मिली कि लखरावा गांव के बगीचे में एक महिला का शव जमीन में गड़ा हुआ है। उससे वहां दुर्गन्ध आ रही है। इस सूचना पर पहुंची थरवई थाने की पुलिस टीम ने अधिकारियों को खबर दी और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई है। हालांकि मौत का समय एवं स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। महिला की उम्र भी स्पष्ट नहीं हो पायी है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके सिर में लगी चोट से उसकी मौत प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत मौके पर पहुंचे। महिला की पहचान कराने के लिए आस-पास के थाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गायब हुई महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े