बंगाल से ‘ट्रांसफर’ की चर्चाओं के बीच मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

बंगाल से ‘ट्रांसफर’ की चर्चाओं के बीच मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी महासचिव कैलाश विजवर्गीय के स्थानांतरण की चर्चा इन दिनों तेज है। कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से पश्चिम बंगाल के न सिर्फ प्रभारी हैं, बल्कि वे वहां कैंप भी कर रहे हैं। इसके बावजूद हाल में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी दो अंकों तक ही सीमित रह गयी। इस बीच बंगाल भाजपा के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा है, जिसकी शुरुआत मुकुल राय के टीएमसी में जाने से हो गयी है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि विजयवर्गीय को हाइकमान बंगाल से बाहर करेगा। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी उन्हें उनके गृहप्रदेश मध्यप्रदेश की कमान सौंप सकता है।

कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश में आज की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान हमारे नेता हैं और उनके नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छी तरह चल रही है। वे अनुभवी नेता हैं और अभी परिवर्तन के बारे में कोई चर्चा नहीं है। कैलाश विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश की राजनीति में हमें शिवराज का मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना गया है और उनके संबंध पार्टी के शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी अच्छे हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीति व हिंसा पर भी कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में वर्तमान में कानून व्यवस्था की जो स्थिति है, उसके आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। जो सरकार 213 सीटें लेकर डेढ महीने पहले जीती हो वहां राष्ट्रपति शासन लगाना प्रथमदृष्टया अभी उचित नहीं लगता है लेकिन हालात ऐसे ही हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद आज तक 45 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है। वहां हिंसा की राजनीति बहुत है। सैकड़ों महिलाओं के साथ बलात्कार हो जाए और पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखे, मैं समझता हूं कि ये तो राष्ट्रपति शासन लगाने जैसी स्थिति है। मालूम हो कि बंगाल के गवर्नर जगदीप धनकड़ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है और उनकी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात तय है।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान 23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण