Simdega News: रामरेखा मेला से लौटते समय सड़क हादसा, दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, पांच घायल

खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर पोकला गांव के पास तड़के बड़ा हादसा

Simdega News: रामरेखा मेला से लौटते समय सड़क हादसा, दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, पांच घायल

खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पोकला गांव के पास गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के सक्रिय सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल को गए। घायलों को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है। सिमडेगा के रामरेखा मेला से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ

खूंटी: खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पोकला गांव के पास गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के सक्रिय सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल को गए। घायलों को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है। सिमडेगा के रामरेखा मेला से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे के मुतकों की पहचान अनुज कुमार मांझी (गजगांव निवासी) तथा हांसा निवासी शिवदत्त मांझी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में गजगांव निवासी प्रभाष मांझी, रेवा निवासी अमित महतो और चंद्रू राम तथा जुरदाग निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। इन चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। वहीं, बांदे निवासी रंजीत महतो को प्राथमिक उपचार के बाद खूंटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आम्रेश्वर धाम प्रबन्ध समिति के महामंत्री मनोज कुमार और समिति के अन्य सदस्यों तथा भाजपा संगठन ने दोनों कार्यकर्ताओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा वे शोक-संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें Putin-Modi In Fortuner: पुतिन-मोदी की फॉर्च्यूनर यात्रा क्यों बनी चर्चा का विषय?

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की