पर्यावरण के प्रति अनदेखी का पृथ्वी की सेहत पर पड़ रहा है बुरा असर : डॉ रणजीत

पर्यावरण के प्रति अनदेखी का पृथ्वी की सेहत पर पड़ रहा है बुरा असर : डॉ रणजीत

साहिबगंज : विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल कॉलेज, राजमहल में विचार गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पड़रिया पंचायत की मुखिया मेरीलीना टुडू रहीं। साथ ही वकील ओम प्रकाश सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनुराग कुमार सिंह सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने पेड़ लगाए।

इस दौरान राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डा रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पृथ्वी माता के समान पूज्य हैं और वे सम्पूर्ण प्राणियों की पालनहार हैं। अपनी माता की तरह ही पृथ्वी की रक्षा करना हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हम धरती माता को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर हम इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ करें। 53 साल पहले पहली बार वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया था, तब से ये बदस्तूर जारी है। दरअसल पर्यावरण के प्रति अनदेखी के चलते पृथ्वी की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। लिहाजा अर्थ डे के जरिए दुनिया के लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है।

डॉ सिंह ने कहा कि हर मिनट 10 बड़े मैदान जितने जंगल कम हो रहे हैं। वनों की कटाई नहीं थमी तो तापमान में तेजी बनी रहेगी। जलवायु परिवर्तन के बीच वनों की कटाई नहीं थमी तो वैश्विक स्तर पर तापमान से दो डिग्री बढ़ोतरी को रोकना मुश्किल होगा। इस कारण सूखा स्वास्थ्य जोखिम से अधिक गतिविधि भी प्रभावित होंगी। इंसान जैव विविधता के अंत के लिए आमदा है।

यह भी पढ़ें गिरिडीह में उपेंद्र यादव की संदिग्ध मौत से तनाव, ग्रामीणों का सड़क जाम जारी

कार्बन उत्सर्जन में बढ़ोतरी से पर्यावरणीय भी बदलेगा, जलवायु परिवर्तन से देश में मौसमी घटनाओं से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राष्ट्र में भारत सातवो देश है, जिसमें जन और धन हानि शामिल है। इकोलॉजी के लिहाज से बेहद अहम है ।

यह भी पढ़ें संगठन सृजन 2025: केशव महतो कमलेश करेंगे तीन जिलों का दौरा

मौके पर कॉलेज कर्मी करमू महतो, प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम, श्याम लाल उरांव, विनय टुडू, मयंक, सीमा, सोनाली, कोमल चन्दना, प्रियंका, सोना, सुमन, विवेक सहित दर्जनों छात्र-छात्रा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें गोवा हादसे में झारखंड के तीन युवाओं की मौत, शव पहुंचा रांची एयरपोर्ट

इस मौके पर पानी रे पानी अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य रूप से पानी का अनुशासित उपयोग करने व भूमि को जल से रिचार्ज करने पर जोर दिया गया।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस