घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से आदिवासियों को हो रहा नुकसान, भाजपा सरकार उन्हें करेगी बाहर: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी तोरपा में परिवर्तन यात्रा को किया संबोधित

घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से आदिवासियों को हो रहा नुकसान, भाजपा सरकार उन्हें करेगी बाहर: बाबूलाल मरांडी
जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी.

बाबूलाल बोले, झारखंड में रोटी, बेटी और माटी पर संकट, हमें इसे बचाना है.उन्होंने कहा, जवानों का पांच साल बर्बाद किया. नौकरी के नाम पर मिली मौत.

तोरपा/रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने आज तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की. इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार चला रही है. लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्हें जो काम करना चाहिए था, वह नहीं किया. इसके बजाय, ये लोग केवल अपने लिए कमाई करने में लगे रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है, और एक मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये मिले हैं. यह पैसा झारखंड की जनता का लूटा हुआ धन है. पूरे पांच साल इस सरकार ने झारखंड के लोगों को लूटने का काम किया है.

बाबूलाल मरांडी ने याद दिलाया कि एक समय झारखंड के लोग राशन और केरोसिन तेल पाने के लिए संघर्ष करते थे. लोग अंधेरे में जीवन यापन करते थे. लेकिन जब भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तब देश के साथ-साथ झारखंड में भी बिजली पहुंचाई गई. उन्होंने कहा, "जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो रांची और देश की राजधानी की तरह झारखंड के गांव-गांव में बिजली और सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी."

उन्होंने आगे कहा, "यहां के लोगों को घर बनाने में कठिनाई होती है. जब झारखंड बना था, तब बालू मुफ्त मिलता था, लेकिन अब बालू भी लूटा जा रहा है. हेमंत सोरेन जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं, लेकिन इस सरकार ने सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा. इस सरकार ने केवल पांच सालों तक लूट की है. आज झारखंड में रोटी, बेटी और माटी पर संकट है. हमें इसे बचाना है, इसलिए हमें परिवर्तन लाना है."

घुसपैठियों को बाहर करेंगे

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाखों की संख्या में घुसपैठिए झारखंड में आ चुके हैं. पिछले 5 वर्षों में इनकी संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है, जिससे झारखंड के आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही हम घुसपैठियों को ढूंढकर बाहर करेंगे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में DMFT फंड के पैसे को हेमंत सरकार ने लुटवा दिया: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने गरीबों को साल में 72 हजार रुपये देने का वादा किया था. बहनों के लिए चुल्हा खर्च में 2000 रुपये देने का झूठा वादा किया और सरकार बनाई. लड़कियों की शादी के लिए सोने के सिक्के देने का वादा किया, लेकिन आज न सोना मिला और न ही चांदी का सिक्का.

यह भी पढ़ें: भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय

जॉब तो दिए नहीं, मौत दे दिए

बाबूलाल मरांडी ने कहा, "झारखंड के नौजवानों का पांच साल बर्बाद हुआ है. इसका जवाब कौन देगा? हेमंत सोरेन ने कसम खाई थी कि 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. जॉब के नाम पर पुलिस भर्ती में युवकों को दौड़ाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. युवाओं को जॉब नहीं मिली, बल्कि मौत मिली.

भाजपा की सरकार में रोटी, बेटी और माटी सब सुरक्षित

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जल, जंगल, जमीन और रोटी, बेटी और माटी सब सुरक्षित रहेंगे. विकास लगातार होगा, जोकि भारत को देखता रहेगा. भाजपा को जनता का साथ मिलेगा तो झारखंड का विकास होगा. समय पर परीक्षा होगी, समय पर रिजल्ट आएगा, और जितने भी खाली पद हैं, उनमें भर्ती भी होगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल