परंपरा तोड़ परिवर्तन लाने वाले महामानव थे सुभाषचंद्र बोस: डॉ रविंद्र कुमार राय

प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई

परंपरा तोड़ परिवर्तन लाने वाले महामानव थे सुभाषचंद्र बोस: डॉ रविंद्र कुमार राय
परंपरा तोड़ परिवर्तन लाने वाले महामानव थे सुभाषचंद्र बोस: डॉ रविंद्र कुमार राय (तस्वीर)

भाजपा ने आज सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,नमन किया गया।

रांची: राजधानी रांची स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कार्यालय में भी उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई, नमन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित कमाल खान, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, अरुण झा, इंद्रजीत यादव, अरुण चंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भारतीय राष्ट्र जीवन में सुभाष चंद्र बोस एक महानायक थे जिन्होंने  भारत की राजनीति और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा 1893 में स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक ध्वजा को दिग्विजयी बनाया वही गुलाम भारत में आजादी के ध्वज को सुभाष बाबू ने ऊंचा किया। सुभाष बाबू परंपरा तोड़कर परिवर्तन के महानायक थे।

कहा कि झारखंड की धरती से सुभाष बाबू का गहरा संबंध है। इस धरती से उन्होंने ने राजनीतिक इतिहास रचा है। कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ परंपरा को तोड़कर उन्होंने रामगढ़ अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़े और जीत भी दर्ज की जिसे दकियानूसी कांग्रेस पचा नहीं पाई। यह इतिहास में बड़ी राजनीतिक घटना है। आजाद हिंद फौज की स्थापना कर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने कहा कि आज के पुण्य अवसर पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए झारखंड वासी विकसित झारखंड बनाने का संकल्प लेते हैं

यह भी पढ़ें हजारीबाग में कांग्रेस की अहम बैठक: संगठन सृजन 2025 को गति, बूथ लेवल तक मजबूती का संकल्प

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति
क्लैट 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, शौर्य प्रताप शाहदेव बने स्टेट टॉपर