Ranchi News: मतदाता जागरूकता को लेकर विंटेज व क्लासिक कार रैली रवाना
सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक व उप विकास आयुक्त ने क्लासिक कार रैली को किया रवाना
By: Subodh Kumar
On
उप विकास आयुक्त ने कहा- यह अनोखा प्रयास है, मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए.
रांची: स्वीप के तहत आज समाहरणालय रांची ब्लॉक ए परिसर से सामान्य प्रेक्षक Sri Vekateshpathy (IAS) एवं पुलिस प्रेक्षक राहुल मलिक, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव द्वारा विंटेज कार, पुरानी और क्लासिक कार रैली को रवाना किया। इस रैली में स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने भी भाग लिया। इस दौरान सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी, रांची आदित्य पाण्डेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पाण्डेय, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी, स्वीप टीम उपस्थित थे।
यह अनोखा प्रयास है मतदाताओं को जागरूक करने के लिए

रैली में शामिल कार
1.RR Phantom
2.RR Martin
3.RR Wrangler
4.RR Romeo
5.RR Trum
Edited By: Subodh Kumar
