Ranchi news: JLKM कार्यकर्ताओं ने शेख भिखारी और टिकैत उमराव के बलिदान दिवस पर किया माल्यार्पण

जेएलकेएम के सभी कार्यकर्ता क्रांतिकारी है: जनाब आज़ाद अंसारी

Ranchi news: JLKM कार्यकर्ताओं ने शेख भिखारी और टिकैत उमराव के बलिदान दिवस पर किया माल्यार्पण
शेख भिखारी और टिकैत उमराव के बलिदान दिवस पर किया माल्यार्पण (तस्वीर)

रांची: आज शहीद स्थल, चुट्टूपालू घाटी, ओरमांझी मे शहीद शेख भिकारी एवं शहीद टिकैत उमरांव के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के राज्य के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जनाब आज़ाद अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सभी सदस्य क्रांतिकारी हैं और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा झारखंड के तमाम शहीदों को सर झुका कर सलाम करती है और करते रहेगी। ये वीर क्रांतिकारी उन मे हैं जिन्होंने अंग्रेजो को घुटने के बल पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया था। आज भी देश की वर्तमान स्थिति को देख कर लगता है कि इस देश को फिर से आजादी की लड़ाई लड़ने वाली स्थिति है और क्रांतिकारीयों को फिर से मैदान मे उतरना पडेगा ताकि आने वाले समय में इस देश में शिक्षा का स्तर बढ़ सके और बेरोजगारी घट सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अयूब अली, मोहसिन अंसारी, नौशाद अंसारी, सानिया परवीन तथा अन्य मौजूद थे 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति