पीएम की रैली को बनायें ऐतिहासिक: रघुवर
On

रांची: भाजपा रांची महानगर एवं ग्रामीण- जिला के पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री के रांची दौरे को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर मौजूद सीएम रघुवर दास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आमंत्रण पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड- शो से आम जनता को जोड़ें व कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें।
झारखंड वं रांची के लिए यह गौरव का विषय है कि हमारे देश के सम्मान को बढाने वाले प्रधानमंत्री के स्वागत का अवसर हम झारखंड वासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के इस रोड -शो का संदेश झारखंड सहित पूरे देश में जाएगा। इस बाबत रोड शो में स्थानीय मंडलों व कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित की गई।
इस दौरान आसपास के मुहल्लों में जाकर आम जनता को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, परमा सिंह, संजीव विजयवर्गीय, विधायिका गंगोत्री कुजूर, हरविंदर सिंह बेदी, सुनील शर्मा, वरुण साहु, सुनीता देवी, के के गुप्ता, राजू सिंह, पंकज वर्मा, अजय अग्रवाल, प्रकाश साहु, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा, गणेश साहु, सुरेंद्र महतो, पारसनाथ भोक्ता, हजारी प्रसाद, मेघनाथ महतो, चुड़ामणि महतो, रघुवीर महतो, लक्ष्मी नारायण भारती आदि उपस्थित थे।
Edited By: Samridh Jharkhand