बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु डायरिया पर लगाम जरुरी: कुलकर्णी

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु डायरिया पर लगाम जरुरी: कुलकर्णी

– राज्यभर में 28 मई से 8 जून तक मनेगा नियंत्रण पखवाड़ा
– 39,964 सहिया बहनें घरों में पंहुचाएंगी ओआरएस
स्टेट ब्यूरो: झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के बैनर तले राजधानी के डोरंडा अंतर्गत राजकीय औषधालय में ओआरएस पैकेट वितरित कर सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आगाज हुआ। इस मौके पर विभागीय सचिव डाॅ नितिन मदन कुलकर्णी ने दावा किया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु डायरिया की रोकथाम सर्वाधिक अहम है।
सचिव ने कहा, कि मौजूदा परिवेश में डायरिया का उपचार संभव होने के कारण हम बच्चों के जीवन की रक्षा करने में समर्थ हो सके हैं। कहा, कि स्वच्छता समेत कुछ आदतों को अपने व्यवहार में शामिल कर डायरिया की रोकथाम की जा सकती है। खाना खाने से पहले और शौच के बाद दिन में चार या पांच बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। कहा कि पांच साल तक के बच्चों के लिए यह जरूरी है क्योंकि डायरिया होने की संभावना इनमें ही सबसे ज्यादा होती है। डाॅ कुलकर्णी ने कहा कि प्रदेश के लगभग 35 लाख 70 हजार बच्चों तक पहुंच कर उनके लिए ओआरएस का घोल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान कुल 21 लाख 35 हजार 8 सौ 14 बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था व उम्मीद है कि इस वर्ष अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब होंगे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/emerging-young-singer-nazia-from-ganwa-in-bollywood

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि बच्चों को 15 दिनों तक जिंक का टैबलेट भी दिया जायेगा। बरसात के दौरान डायरिया होने की संभावना सबसे अधिक रहती है। कहा कि डायरिया के दौरान जरूरी है, कि बच्चे को मिलने वाला स्तनपान जारी रखा जाए। इसके अतिरिक्त उपरी आहार भी अत्यावश्यक है। कार्यक्रम में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड डाॅ राजेन्द्र पासवान, राज्य मलेरिया पदाधिकारी, विजय नाथ खन्ना, निदेशक आईपीएच डाॅ संजय कुमार, आई ई सी कोषांग प्रभारी डाॅ जेपी सांगा, शिशु स्वास्थ्य कोषांग के डाॅ अजीत प्रसाद, डाॅ एम ई अशरफ, डाॅ भी बी प्रसाद, डाॅ एस बी खलखो, युनिसेफ के डाॅ राहुल कापसे, एन एच एम के विभिन्न कोषांगों के परामर्शी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Jharkhand Govt Ad
[URIS id=8357]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत