झारखंड: कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू, बाबूलाल को नहीं मिला शोक प्रकाश पर बोलने का समय

झारखंड: कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू, बाबूलाल को नहीं मिला शोक प्रकाश पर बोलने का समय

रांची: झारखंड विधानसभा सभा का मानसूम सत्र शुक्रवार को शुरू होने के साथ ही विरोध और हांगामे का दौर भी शुरू हो गया। सदन में दिवंगत नेताओं, कलाकारों, समाजसेवियों के प्रति शोक व्यक्त किया जा रहा था उस समय भाजपा विधायकों ने जमकर बवाल काटा। भाजपा विधायक पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश पर बोलने के लिये समय नहीं देने पर आक्रोशित हुए।

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही, सीपी सिंह, मनीष जयसवाल आदि ने जब भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश बोलने का समय नहीं देकर विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण को बोलने का समय दिया गया, तब इसका विरोध विधायकों ने शुरू कर दिया। विधायकों का कहना था कि सदन में शोक प्रकाश विधायक दल के नेता के द्वारा रखा जाता है। बाबूलाल मरांडी हमारे नेता हैं। इसलिए उन्हें समय दिया जाये, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश पर बोलने के लिए समय नहीं देने पर आक्रोशित हुए। इस दौरान विधायक बिरंची नारायण बिना शोक प्रकाश रखे बैठ गये। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने विधायक पद्रीप यादव का नाम पुकारा। जिस पर भाजपा विधायकों ने फिर विरोध शुरू कर दिया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आखिर किस हैसियत से प्रदीप यादव को बोलने का मौका दिया गया। हालांकि इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही सोमवार दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस