झारखंड: लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण: रबीन्द्र नाथ महतो

झारखंड: लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण: रबीन्द्र नाथ महतो

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। मानसून सत्र नौ सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों एकजुट होकर काम करें, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने चालू सत्र के लिए बिरंची नारायण, स्टीफन मरांडी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सीता सोरेन और रामचंद्र चंद्रवंशी को सभापति मनोनीत किया। इसके अलावा उन्होंने चालू सत्र के लिए कार्यमंत्रणा समिति का गठन भी किया।


इस समिति के अध्यक्ष स्पीकर होंगे। समिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, सुदेश महतो, सरयू राय, सीपी सिंह सदस्य बनाये गये हैं। इसके अलावा रामेश्वर उरांव, नलिन सोरेन, चम्पई सोरेन, प्रदीप यादव आदि समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

दूसरी ओर सदन में कार्यवाही शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने सदन में झारखंड पंचायती राज संशोधन अध्यादेश 2020-21 को पटल पर रखा। इसके अलावा उन्होंने पिछले बजट सत्र में सरकार के आश्वासन के अनुरूप की गयी कार्रवाई का प्रतिवेदन भी सदन में रखा। इस दौरान सदन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, नियेल तिर्की, लक्ष्मण गिलुवा, दुखा भगत, साइमन मरांडी सहित अन्य को श्रद्धांजलि दी गयी।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बिहार के पत्रकारों को आईना दिखा रहा रांची प्रेस क्लब
धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित