झारखंड : सीएम हेमंत ने मोरहाबादी तो गवर्नर बैस ने दुमका में किया झंडोत्तोलन, जाने राज्यं सरकार की अहम घोषणाएं
रांची : भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में परेड का निरीक्षण किया और उसके बाद तिरंगा फहराया। इस मौके पर कई गण्यमान्य अतिथि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आजादी की लड़ाई के राज्य के वीरों के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने देश की सुरक्षा कर रहे सैनिकों की तारीफ की और उन्हें आजादी के 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के जीडीपी में कृषि के योगदान को 12 प्रतिशत से बढाकर 20 प्रतिशत करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने यह नीति तय की है कि ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को दो करोड़, सिल्वर मेडल हासिल करने वाले को एक करोड़ एवं कांस्य पदक जीतने वाले को 50 लाख दिया जाएगा और प्रतिभागी बनने वाले को पांच लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक महिला हॉकी में राज्य की खिलाड़ी सलीमा टेटे व निकी प्रधान के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 50-50 लाख रुपये की राशि दी गयी।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 59 लाख ग्रामीण परिवारों को नल के द्वारा शुद्धपेजय उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिसमें आठ लाख को उपलब्ध कराया गया है और इस वर्ष 16 लाख परिवारों को उपलब्ध कराने पर कार्य किया जा रहा है।
राज्यपाल रमेश बैस ने दुमका में किया झंडोत्तोलन
राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड की उपराजधानी दुमका में ंझंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी।
