गिरिडीह: बक्सी के विकास वाले होर्डिंग से पाण्डेय जी घबराएं, अपना बैनर लगाकर ढंका

गिरिडीह: बक्सी के विकास वाले होर्डिंग से पाण्डेय जी घबराएं, अपना बैनर लगाकर ढंका

By: Editorial Adviser
गिरिडीह: अब भले ही एक सरकारी कार्यक्रम का बहाना हो, लेकिन यह सच है सांसद रविन्द्र पांडेय भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिव शक्ति बक्सी से हड़के हुए हैं। दरअसल श्री बक्सी इन दिनों लगातार गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिससे इनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
वही पार्टी के अंदर और बाहर भी सांसद रविंद्र पांडेय को इन दिनों काफी विरोध झेलना पड़ रहा है। चर्चा है कि इस बार श्री बक्सी लोकसभा चुनाव में उतरने का मन बना रहे हैं। हालांकि पूछे जाने पर श्री बक्सी ने कभी भी चुनाव लड़ने से संबंधित अपना कोई भी बयान नहीं दिया है। हर बार उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी उन्हें जो जिम्मेवारी सौपेगी, वह उसे बखूबी बहन करेंगे।
इस बार गिरिडीह में मिशन मोदी पीएम अगेन ने श्री बक्सी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है, ताकि लोकसभा चुनाव के लिए मोदी जी की योजनाओं का प्रचार- प्रसार जोरदार रूप से हो सके। इसी उद्देश्य शहरी क्षेत्र के कई स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे। लेकिन महज एक दिन के अंदर ही सांसद के खेमे में ऐसी खलबली मची कि बक्सी जी के होर्डिंग्स के ऊपर ही सांसद रविंद्र पांडेय की होर्डिंग्स आनन फानन में चिपका दी गई।
दरअसल 3 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का गिरिडीह में कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम को आधार बनाकर गिरिडीह के विकास के स्लोगन की होर्डिंग्स को ढका गया। हालांकि इसमें हवाला दिया गया कि सरकारी कार्यक्रम है और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि का ही होर्डिंग्स लगना जरूरी है।
लेकिन पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है क्या श्री बक्सी के होर्डिंग्स के ऊपर ही सांसद रविंद्र पांडेय की फोटो लगी हुई होर्डिंग्स लगना जरूरी था ?
शहर में कई दर्जन होर्डिंग्स पॉइंट है ऐसे में श्री बक्सी के होडिंग्स को छुपाना कहीं ना कहीं यह दर्शाता है कि सांसद बक्सी जी से हड़के, घबराएं हुए हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत