समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
सैकड़ों ग्रामीण बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया भाग
by: Sujit Sinha
On
रांची: समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से आज पतरा गोंदा कूटा टंगरा गांव में मानसून पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण बच्चों ने इस पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया. इस अवसर संस्था द्वारा सैकड़ों बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर सहित कई शिक्षण सामग्रियों तथा बच्चों के बीच टोफी, बिस्किट एवं केक का भी वितरण किया.
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के ट्रस्टी आनंद केडिया, स्मिता केडिया, उमेश केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ चित्रकार कृष्णा प्रसाद, राजन मुंडा, आनंद सिंह, गौतम शर्मा सहित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
